शामली। ग्राम पंचायत बाबरी के प्रधान के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने के आरोप में 95 जी का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन में उसका जवाब मांगा है। जवाब न दिए जाने पर एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान पद से मुक्त कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू तथा बाबरी गांव के व्यक्तियों द्वारा शिकायत के बाद बाबरी ग्राम पंचायत निधि से धनराशि निकालने के मामले में जांच हुई थी। इसके बाद जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ग्राम प्रधान एवं सचिव के खातों पर धनराशि आहरण पर रोक लगा दी गई थी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बाबरी ग्राम प्रधान अनंगपाल को 95 जी का नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। आगामी 15 दिन में जवाब न आने पर एक पक्षीय कार्रवाई करते पद मुक्त कर दिया जाएगा।
किसान दिवस स्थगित
शामली। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि कांधला ब्लाक के सभाकक्ष में बुधवार को होने वाला किसान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब किसान दिवस 24 जून को कांधला ब्लाक में होगा।