झिंझाना। मंगलवार को कस्बे के व्यक्ति ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की उसकी पांच वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। मोहल्ले के पांच और सात साल के दो बच्चों ने उसे अकेली देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। मोहल्ले में पहुंची पुलिस दोनों बच्चों से थाने ले आई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की आरोपी पांच व सात साल के छोटे बच्चे है। छेड़छाड़ की घटना झूठी पाए जाने पर दोनों बच्चों को छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को चेतावनी दी है।