फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। गढ़ीपुख्ता में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या के आरोप में नामजद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य पांच आरोपी अभी फरार है।
मुजफ्फरनगर निवासी फहद खान ने तीन दिन पहले गढ़ीपुख्ता थाने रिपार्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दहेज में गैस एजेंसी के लिए दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन सना खान की ससुरालियों ने हत्या कर दी। उसकी बहन की शादी गढ़ीपुख्ता में आरिज खान के साथ हुई थी। पुलिस ने फहद खान की तहरीर पर पति आरिज खान, ससुर अहसान खान, सास, ननद फरहीन, ननदोई जुनैद और मामा हयातखान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि मंगलवार को इस मामले में आरोपी पति आरिज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा गढ़ीपुख्ता पुलिस ने तीतरो रोड से विनोद निवासी कच्ची गढ़ी को छूरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विवाहिता के साथ मारपीट
शामली। मोहल्ला शांतिनगर निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी करीब 14साल पहले फरीदाबाद निवासी युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ समय पूर्व पति उसकी पुत्री को मारपीट कर मायके में छोड़ गया था। उसने समझाबुझाकर पति के साथ अपनी पुत्री को रहने के लिए भेज दिया। इस दौरान उसकी पुत्री ने एक बेटी को जन्म दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया और छह माह की उसकी पुत्री को छीन लिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
शामली। थाना आदर्श मंडी प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि गोहरनी मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 24-24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम यशपाल और बिट्टू निवासी पटेलनगर थाना आदर्श मंडी बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें