हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान दी थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
ग्राम अहिरोरी निवासी मंगली ने बेटी सोनम (22) की शादी एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी वेदपाल पुत्र सालिक के साथ की थी। वेदपाल भी मजदूर है। सोनम के चचेरे भाई हीरालाल ने बताया पारिवारिक समस्या के कारण उसकी बहन दो माह से मायके में ही रह रही थी। सोमवार शाम उसने घर में बरामदे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
हीरालाल ने बताया कि ससुराल में आर्थिक स्थिति ठीक न होने से सोनम परेशान रहती थी। मंगलवार को नायब तहसीलदार मिलिंदराव आलोक ने परिजनों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार सोनम की मौत दम घुटने से हुई है। प्रभारी कोतवाल एसएसआई दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।