फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव पलठेड़ी निवासी नदीम 12 दिसंबर को संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली थी। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि जिस कमरे में नदीम को गोली लगी थी, उस कमरे की तलाशी लेने पर तमंचा बरामद हुआ। नदीम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि नदीम को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी जानकारी की जा रही है। अभी वह पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें