कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी मो. आसिफ ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसका कैराना स्थित बैंक शाखा में ज्वाइंट खाता है। बुधवार दोपहर उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात ने कॉल की और उससे एटीएम बंद होने की बात कहते हुए तमाम जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से 27 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया। वह बैंक शाखा में पहुंचा, तो प्रबंधक ने पूरी जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।