कांधला।
ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव जिडाना निवासी फैय्याज ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी चार वर्ष पूर्व कस्बा कांधला के मोहल्ला गंगेरू रोड निवासी वकील के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करते थे। शनिवार को ससुरालियों ने मारपीट करके उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।