फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में फैसले नही करने पर धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अफगानान निवासी यामीन ने तहरीर देकर बताया कि गत 30 जून की रात हरियाणा के गोहाना में मजदूरी करने गए उसके बेटे मोबीन (25) की हत्या कर दी थी। गोहाना पुलिस ने मोबीन के साथी शराफत निवासी कैराना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं, शनिवार सुबह आधा दर्जन युवकों ने पीड़ित के घर पहुंचकर गाली गलौज की और धमकी देकर कहा कि हत्या के मामले में फैसला कर लो, वरना अंजाम बुरा होगा। धमकी दिए जाने के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। यामीन ने कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह से कहा कि मामले में कार्रवाई कराई जाए तथा उसके परिवार को सुरक्षा दिलाई जाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें