फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर नोकरी लगवाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी। एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ऑनलाइन ठगी कर लग गई। गांव चुनसा निवासी वसीम पुत्र कालू ने बाबरी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने बताया कि इंडियन एयर लाइंस एयरपोर्ट में आपकी नौकरी लग जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा और एक बैंक खाते में केवल पांच सौ रुपये जमा करने होंगे। इस पर वसीम ने युवक ने खाते में पांच सौ रुपये जमा कर दिए। कुछ दिन बाद वसीम के पास एक ज्वाइनिंग लेटर आया। इसमें एक बैंक का खाता नंबर भी दिया गया, जिसमें एक हजार पांच सौ रुपये जमा करने की बात कही गई। युवक ने दिए गए खाता में रकम जमा कर दी गई। धीरे-धीरे कर ठग ने युवक को अपने झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद आरोपी ने नियुक्ति प्रमाण पत्र भी भेज दिया। जिसे लेकर वसीम एयरपोर्ट पर गया तो वहां पता चला कि यह फर्जी है। पीड़ित ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें