फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की महिला टीम के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ईंट भट्ठे पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की छह सदस्यीय महिला टीम के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में चिकित्सा अधीक्षक की ओर से कार्रवाई के लिए कोतवाली पर तहरीर दे दी गई है। इसमें बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना से बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत छह महिला सदस्यीय टीम देहात के आर्यपुरी स्थित ईंट भट्ठे पर टीकाकरण करने के लिए गई थी। आरोप है कि भट्ठे पर मौजूद तीन युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और उन्हें मौके से भगा दिया गया। टीम सीएचसी में पहुंची और चिकित्सा अधीक्षक को पूरी घटना से अवगत कराया। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर भानु प्रकाश ने बताया कि आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें