फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी सहित पांच ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना (शामली)। ससुराल में दामाद की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला रेतावाला में उमरदीन के घर से उसके दामाद अहसान, निवासी तितरोदा थाना सिंघावली जनपद बागपत का फांसी लगा शव पंखे पर लटका हुआ मिला था। अहसान अपनी ससुराल में आया हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने शाम को कोतवाली पहुंच कर मृतक के चाचा समेदीन की ओर से उसकी पत्नी वरीसा, ससुर उमरदीन, साला उस्मान व अहसान तथा सईद निवासी रेतावाला के विरुद्ध एक राय होकर हत्या करने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर पांच ससुरालियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। उधर, कैराना में गांव जंधेड़ी निवासी मांगा पुत्र जगदीश शनिवार को अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग करने की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें