फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर तीन युवकों ने ढाबा संचालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि तोड़फोड़ कर गल्ले से चार हजार रुपये लूट लिए। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव ओदरी निवासी अहसान ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि बिड़ौली चेकपोस्ट के पास उसका ढाबा है। बृहस्पतिवार रात तीन युवक ढाबे पर आए। आरोप है कि खाना खाने पर जब युवकों से पैसे मांगे, तो उन्होंने अहसान के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की और मोबाइल फोन, चारपाई तोड़ दी। आरोप है कि गल्ले से चार हजार रुपये भी निकाल लिए और धमकी दी कि एक हजार रुपये प्रतिदिन देने होंगे, नहीं तो झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। पीड़ित अहसान ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें