फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को पीटा, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को पीटा
विज्ञापन

शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी नरेंद्र पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में उसके बच्चों को कुछ अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। घटना दो बार हुई, जिस कारण बच्चे घबराए हुए हैं।
पुलिस को दी तहरीर में नरेंद्र ने बताया कि उसके बेटे प्रिंस, शुभम और दीपक गांव मालेंडी स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। पांच मार्च की सुबह जब वह स्कूल जा रहे थे, तो रास्ते में मिले युवकों ने उन्हें पीटा। ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गए। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह भी करीब साढ़े आठ बजे उसी रास्ते पर युवकों ने उसके बेटों को रोक लिया और मारपीट की। शोरशराबा मचाने पर राहगीर आए, तो आरोपी फरार हो गए। नरेंद्र का कहना है कि दो बार हुई इन घटनाओं की वजह से बच्चे डरे हुए हैं। आरोपियों को पहचान कर कार्रवाई कराई जाए। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ने उन्हें मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी
शामली। ऊन तहसील क्षेत्र के ग्राम ऊदपुर निवासी महात्मा प्रेमपुरी ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने आश्रम पर गोवंश की पहरेदारी के लिए कुत्ता पाल रखा है। पिछले दिनों कुत्ता चोरी कर लिया गया है। कुत्ते की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। महात्मा प्रेमपुरी का कहना है कि इस संबंध में चौसाना चौकी पर तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि कुत्ता चोरी करने वाले धमकी देेते हैं कि आश्रम छोड़कर भाग जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें