फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की साइड लगने पर युवक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव लांक निवासी गौरव बृहस्पतिवार को किसी काम से शामली आया था। फव्वारा चौक के पास उसकी बाइक की साइड एक युवक को लग गई। इस बात पर वहां खड़े अन्य युवकों ने गौरव से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध पर पीटना शुरू कर दिया। गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। राहगीरों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस गौरव को कोतवाली में ले आई और उसका मेडिकल कराया। पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार आरोपी युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें