फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ागने से पहले रेलवे स्टेशन से पकड़ा प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक का क्षेत्र की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक माह पूर्व दोनों के परिजनों को इसका पता चला, तो युवती का बाहर जाना बंद कर दिया गया था। इसी दौरान दोनों ने परिवार से दूर जाने का फैसला कर लिया और बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। इसका पता चलने पर परिजनों ने युवती को तलाशना शुरू कर दिया और पुलिस को भी सूचना दी। इसी बीच पता चला कि दोनों रेलवे स्टेशन पर हैं और ट्रेन का इंतजार कर रहे है। इसके बाद कोतवाली पुलिस और परिजन रेलवे स्टेशन पहुंच गए और युवक युवती को अपने साथ थाने ले आए। उधर, युवती युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। दोनों पक्षों के लोग समझौता करने के लिए प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें