शामली।
टंकी रोड निवासी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह माजरा रोड पर किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान देव गार्डन शादी मंडप के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी कर ली गई। जिसके बाद उसने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने तहरीर देकर बाइक चोरो का पता लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की।