फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने वालों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की झूठी सूचना देने वालों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

कांधला(शामली)। लूट की झूठी सूचना दिए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
बृहस्पतिवार शाम कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी संजीव अपने भाई रविंद्र के साथ बोलेरो से गांव गंगेरू जा रहा था। संजीव ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत के समीप जब हम लोग पहुंचे. तो पीछे से पिकअप सवार तीन लोगों ने बोलेरो को को ओवरटेक कर रुकवा लिया। संजीव से गाड़ी छीनकर कस्बे की ओर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में बोलेरो ओर पिकप गाड़ी को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने गाड़ी छीनने वाले तीनों लोगों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम गोविंद, रामू उर्फ टीटी ओशर अमित निवासी कांधला बताया था। उन्होंने बताया कि संजीव पर उनके दो लाख रुपये उधार हैं। तकादा करने के बाद भी संजीव रुपये वापस नहीं कर रहा था। पुलिस ने गोविंद, टीटी, अमित ओर लूट की झूठी सूचना देने के मामले में संजीव ओर रविंद्र सहित पांचों लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी का कहना है कि पांचों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें