फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर अज्ञात युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर पैदल जा रहे एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी। सोमवार शाम को एक युवक पैदल बुढ़ाना रोड से जा रहा था। जब वह नाले के पुल के निकट पहुंचा तो पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिये से कुचला गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शव की शनाख्त नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवा गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें