फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की दो घटनाओं में तीन लाख का गेहूं खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आग की दो घटनाओं में तीन लाख का गेहूं राख
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। खेतों में आग लगने की घटनाओं में करीब तीन लाख रुपये कीमत का गेहूं जल गया। ग्रामीणों व फायरब्रिगेड टीम की मदद से आग नियंत्रित की। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।


राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीरगंज थाना अंतर्गत नरवा पीतांबरपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से 11 बीघा गेहूं की फसल जल गई। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



सोमवार को गांव के बगल में गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गांव निवासी अनिल मिश्र की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई व शशिकांत मिश्र का भी करीब एक बीघा गेहूं का खेत जलकर नष्ट हो गया।


आग की इस घटना से दोनों किसानों को करीब पौने तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार अवधेश चौहान के निर्देश पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक रिपोर्ट तैैयार की।


एसओ जहांगीरगंज बीडी तिवारी ने भी गांव पहुंचकर छानबीन की। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के भिदूण गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 10 बिस्वा गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन



इससे भिदूण निवासी कवलराज दुबे को करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग को नियंत्रित किया। जानकारी मिलने पर बसखारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें