शामली। झिंझाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने दहेज उत्पीड़न में फरार पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बुधवार को पीड़िता ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि उसके पति, सास, ननद, देवर और जेठ के खिलाफ नौ माह पहले थाना झिंझाना पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी एक देवर सरेंडर कर जेल चला गया था, जबकि अन्य आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। उसने मेरठ की एक अदालत में पति से खर्चे का मुकदमा भी दायर किया था, जिसमें कोर्ट ने दस हजार रुपये प्रति माह देने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।