फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बताकर धोखाधड़ी से निकाले हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला रेलपार निवासी एक युवक को फोन पर बैंक अधिकारी बताकर उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह उनके मोबाइल पर अनजान युवक की कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड खराब हो गया है। इसलिए दूसरा एटीएम कार्ड जारी करने के लिए पासवर्ड बता दें। अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर उसने अपने एटीएम कार्ड का पासवर्ड बता दिया। इसके कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर तीन हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पीड़ित युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें