वांछित के घर नोटिस चस्पा
कैराना। कोतवाली के एसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी युवक ने अपनी पत्नी का उत्पीड़न किया। आरोपी दूसरे समुदाय की युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्नी द्वारा कैराना कोतवाली में दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में एक साल से वांछित आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।