एसपी सिटी से मिले बिजली निगम के अफसर
- निगम अधिकारियों के साथ मारपीट करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सोरखा में उपभोक्ता द्वारा बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में अभी तक आरोपी गिरफ्तारी नहीं सकी है। इस मामले में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी सिटी से मिला। उन्होंने मांग की कि आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी काम नहीं कर पाएंगे। अधीक्षण अभियंता विवेक अग्रवाल और अधिशासी अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी सुधा सिंह को बताया किसोरखा गांव में उनके जेई और संविदा कर्मियों के साथ यशपाल यादव ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। इससे पहले भी कई गांवों में अधिकारियों और संविदा कर्मियों के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है। सोरखा में भी बड़ी घटना हुई है। मगर सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। जिससे निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है।