थानाभवन। सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान निवासी महबूब हसन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा साबिर हुसैन 25 नवंबर को बाइक से अपनी डीएलएड की क्लास के लिए कस्बे के एल्पाइन कॉलेज आ रहा था। रास्ते में दभेड़ी मोड पर एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान जिला अस्पताल ले जाते वक्त साबिर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह पंवार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।