थानाभवन। गांव हसनपुर लुहारी के कादरगढ़ मार्ग पर गुरुद्वारा है। गुरुद्वारे के बाहर ग्राम पंचायत राम मनोहर लोहिया योजना के तहत सोलर लाइट लगाई गई थी। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने लाइट की बैटरी चोरी कर ली। इस मामले में गुरुद्वारा कमेटी की ओर से कादरगढ़ चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि एक साल पहले भी इस लाइट का बैटरी चोरी कर ली गई थी। उस समय पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर चोरी की बैटरी बरामद की थी।