युवकों ने किशोर पर जुल्म ढाया
कैराना।
बाग में अमरूद तोड़ने गए किशोर को युवकों ने पीटा और बाइक की टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
ग्राम बुच्चाखेड़ी निवासी हिमांशु (14) शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के निकट स्थित बाग में अमरूद तोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान वहां मौजूद 4-5 युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद आरोपियों ने बाइक से उसे टक्कर भी मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल हिमांशु को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, हिमांशु के चाचा करम सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।