फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मोहल्ला गगन विहार निवासी अजय एक स्कूल में पढ़ता है। रविवार की शाम वह अपने घर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान उसकी कक्षा के चार-पांच युवक उसके घर पर आए और उन्होंने आते ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार
कांधला। जिला बागपत के गांव असारा निवासी मोहित गांव भारसी मोड़ के समीप हादसे में मौत हो गई थी। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार देर रात पीएम होने के बाद युवक का शव गांव मे पहुंचा रविवार सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार शाम के समय मृतक के पिता ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें