35 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे
बिजनौर। पुलिस ने तीन शराब तस्करों को एक लाख रुपये की गैर राज्य की शराब के साथ दबोचा है। तस्कर शराब कार से ले जा रहे थे।
शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक पुलिस ने मंडावर रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास से कार में सवार तीन तस्करों को दबोचा है। तस्करों के पास से 35 पेटी गैर राज्य की शराब बरामद की है। शराब तस्कर बेचने के लिए लाए थे। पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख रुपये है। पकड़े गए तस्करों में गांव आदमपुर निवासी शहजाद, हरियाणा के जिंद जिले के रेलवे कॉलोनी पटियाला चौक निवासी संदीप व लोको पायलट कालोनी पटियाला चौक निवासी साहिल को है। पुलिस ने तस्करों की कार भी कब्जे में ले ली है। ये तस्कर काफी दिनों से गैर राज्य से शराब ला रहे हैं।