80 पेटी शराब बरामद
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाइवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर पुलिस ने हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद कर ली। पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है।
बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि करनाल की ओर से आई पिकप में अवैध शराब छिपाकर लाई जा रही है। पुलिस ने गाड़ी को रुकवा लिया और उसकी तलाशी ली तो उसमें कैरेट के नीचे छिपाकर लाई जा रही 80 पेटी शराब हरियाणा मार्का शराब मिल गई। थाना प्रभारी एमएसगिल ने बताया की सुशील निवासी भाउनगर थाना कुतुबशेर सहारनपुर व हेल्पर राहुल निवासी सदर कोतवाली सहारनपुर को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब व पिकप गाड़ी को सीज कर दिया गया है।