फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांरटी सहित चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वारंटी सहित चोर को पकड़ा
विज्ञापन

शाहपुर। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी सहित एक चोर को पकड़ कर जेल भेजा। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की एक शातिर चोर सोरम मोड़ के पास खड़ा है। कस्बे में हुई चोरीं की घटना में वह शामिल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने आ गई । पूछताछ में युवक ने अपना नाम शारिक पुत्र जमशेद निवासी बुढ़ाना बताया। इसके अलावा पुलिस ने गांव आदमपुर निवासी संजीव पुत्र रामपाल को भी हिरासत में लिया है। उक्त के विरुद्ध बिजली के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

दो पक्षों में पथराव, 6 लोग घायल
शाहपुर। गांव कसेरवा में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में दोनों पक्षों से महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर के गांव कसेरवा में उमर पक्ष की किसी बात को लेकर तनवीर पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद तनवीर पक्ष के लोग उमर के घर में घुस गए और लाठी डंडे से मारपीट करने के अलावा पथराव कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी पथराव करना प्रारंभ कर दिया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में दोनो पक्षों से महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। बाद में दोनों पक्ष थाने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें