फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से से निकाले सवा तीन लाख 20-50-52

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ धोखाधड़ी
विज्ञापन

थानाभवन। बेटे के साथ एटीएम से पैसे निकलवाने आई एक महिला का ठग ने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 3.15 लाख रुपये उड़ा लिए।
क्षेत्र के गांव बुंटा गढ़ीपुख्ता निवासी मुसबहीन खान पत्नी जावेद खान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 26 अप्रैल को थानाभवन के यूनियन बैंक एटीएम में अपने बेटे के साथ पैसे निकलवाने आई थी। जब वह एटीएम पर पहुंची, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। दो दिन पहले उन्होंने एटीएम से दोबारा पैसे निकलवाने चाहे, तो उनका एटीएम कार्ड मशीन ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि उनका एटीएम का़र्ड बदल दिया गया है। यही नहीं उनके खाते से भी तीन लाख 15 हजार रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले गए है। महिला ने बताया कि बैंक से निकाली गई खाते की डिटेल से पता चला कि आरोपी ने 25-25 हजार रुपये आठ बार अलग-अलग जगहों से निकाले हैं। इसके अलावा बाकी रुपयों की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। घटना का पता चलने के बाद उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने मामले में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें