फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप को पीटने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप को पीटने का आरोप लगाया
विज्ञापन

कैराना। मोहल्ला खैलकलां निवासी इशरत ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति निसार के साथ शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर पर बैठी हुई थी। तभी बेटों के साथ किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों बेटों, पुत्रवधू व एक अन्य रिश्तेदार ने उनको पीट दिया और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। क्षेत्र के ग्राम मलकपुर निवासी मोहित नगर के एक स्कूल में पहुंच गया और वहां पर स्टाफ पर रौब गालिब करने लगा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों ने एकदूसरे के खिलाफ लगाए आरोप
कैराना। मोहल्ला निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बड़े व छोटे भाई ने तमंचों के बल पर उसकी पत्नी के साथ दुराचार का प्रयास किया। साथ ही उसकी बच्ची को घायल कर दिया। पुलिस ले इसी दौरान उसके दूसरे भाई ने आरोप उस पर आरोप लगाया कि वह किसी काम के कारण बाहर गया हुआ था तथा उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। उसकी गैर मौजूदगी में उसके भाई ने घर का गेट तोड़ कर सामान तोड़ दिया तथा बिस्तरों में आग लगा दी। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें