शामली।
छह माह पूर्व एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसको आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिव कॉलोनी नाला पटरी निवासी ऋषिपाल ने तीन एक महिला सहित तीन लोगों की धमकियों और उकसाने के कारण परेशान होकर पांच अगस्त 2017 को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक ऋषिपाल के पुत्र अंकुर की ओर से एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सन्नी पुत्र विरेंद्र को नाला पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी कई माह से मुकदमे में वांछित था।