फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के मामले में कोर्ट में पेश किया गया मुंशाद खंद्रावली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (ब्यूरो)। यूपी समेत हरियाणा, पंजाब, दिल्ली राज्यों में आतंक का पर्याय बने कुख्यात बदमाश मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर बदमाश खंद्रावली निवासी मुंशाद एक साल पहले मैनपुरी जेल से फरार हो गया था। दो माह पूर्व दिल्ली चाणक्यपुरी की क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे दिल्ली तिहाड़ जेल भेज दिया था। कैराना कोतवाली के एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि मुंशाद कैराना कोतवाली में गैंगस्टर के मामले में आरोपी है। मुंशाद को शुक्रवार कोे मुजफ्फरनगर की गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। कैराना पुलिस ने गैंगस्टर में रिमांड कराया है।
विज्ञापन


दो लोगों का चालान
कैराना(ब्यूरो)। बृहस्पतिवार को आर्यपुरी देहात निवासी महिला मुनीजा के मकान के बराबर में खाली पड़े प्लाट में गांव के ही कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। महिला के मना करने पर युवकों ने घर में घुसकर महिला सहित तीन युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया था। डायल 100 पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों शाबिर और जाकिर को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें