फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, युवक को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव भूरा में जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर हमलावरों ने किसान के बेटे को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने फायर भी किए। बीचबचाव में आई किसान की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
गांव भूरा निवासी एक किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि एक जुलाई सुबह साढे़ नौर बजे सात आरोपियों ने बंदूकों से लैस होकर उसकी 1028 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। उसके बेटे द्वारा विरोध करने पर हमलावरों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके मकान में घुस आए तथा बंदूकों से फायर किए। वह अपनी जान बचा कर एक कमरे के अंदर बंद हो गया। इस बीच आरोपियों ने उसके बेटे को पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकते करते हुए उसके कपडे़ फाड़ दिए। उनकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वालों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। इसके बाद पांच जुलाई को भी फिर से आरोपियों ने उनके ऊपर हमला करके उन्हें घायल कर दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर इस्तकार, इंतजार, मुनफेद, हुमायूं, इस्लाम निवासी बराला, जानिसार निवासी गढ़ी बेसक जिला पानीपत हरियाणा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। रविवार रात मोहल्ला छड़ियान गुली पर भैंस बांधने के विवाद में अय्यूब और महबूब पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के शाहिद, साजिद, तालिम व अय्यूब तथा दूसरे पक्ष के महबूब, मंसूर, ताहिर व शोएब का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें