फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

ट्यूशन जा रही छात्रा से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसको मारापीटा। पीड़िता ने परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार रात कांधला थाने पहुंचे छात्रा के पिता ने बताया कि पिछले कुछ समय से मोहल्ले का एक युवक उसकी बेटी को स्कूल और ट्यूशन से आते जाते वक्त परेशान करता है। उसके परिजनों से शिकायत की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार शाम छात्रा ट्यूशन जा रही थी, तो आरोपी युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ छात्रा को रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा हो गए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घर लौटकर छात्रा के पिता को इस बारे में बताया। पिता ने आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की, लेकिन युवक के परिजनों ने उन्हीं के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मोहल्ले के लोगों के द्वारा बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। उधर, थानाध्यक्ष एमएस गिल का कहना है कि एक युवक को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें