कांधला। गांव खेड़ाकुरतान निवासी आस मोहम्मद और उसकी पत्नी आसमीन का गांव गंगेरू स्थित बैंक में ज्वाइंट खाता है। पीड़ित दंपति के अनुसार उनके फोन पर किसी व्यक्ति ने मेसेज भेजकर बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग समय पर 98 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी गई। पीड़ित दंपति ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि दंपति की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।