कांधला। राजकीय अस्पताल के समीप सेवानिवृत्त फार्मेसिस्ट के बंद मकान में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। राजकीय अस्पताल के पास सेवानिवृत्त फार्मेसिस्ट अजहर अली का निवास है। कुछ दिन पूर्व अजहर अली मकान का ताला लगाकर गोरखपुर गए थे। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर एक लाख रुपये की नगदी सहित करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने उसे घटना की सूचना दी। इसके बाद अजहर अली ने पुलिस को शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि सूचना मिली है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।