झिंझाना। युवती की हत्या में फरार चल रहे किशोर सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि सितंबर 2017 में चौसाना क्षेत्र में घर में बैठी युवती और उनकी मां शम्मो को कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस दौरान युवती की मौत हो गई थी जबकि उसकी मां शम्मो घायल हो गई थी। बाद में मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजदों में से सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो फरार चल रहे थे। इनमें एक नाबालिग था। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।