फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकला व्यापारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक पर निकला व्यापारी लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। सुबह टहलने के लिए घर से निकला व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कई घंटे तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों ने तलाश प्रारंभ की। इसके बाद भी व्यापारी का कुछ पता नहीं चला। परिवार के अनहोनी की आशंका से घिरे हैं। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव सुन्ना निवासी बिलिश पुुत्र नरेंद्र मलिक कस्बा कांधला में रेलवे रोड जाट कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह टहलने के लिए घर से निकले। आठ बजे तक भी व्यापारी घर नहीं लौटा, जिस पर परिवार के लोगों को उसकी चिंता सताने लगी। परिवार के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर अनहोनी की आशंका व्यक्त की। व्यापारी को बरामद करने की मांग की। व्यापारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। थाना प्रभारी सुुनील दत्त ने बताया कि जानकारी मिली है। व्यापारी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग परेशान
पुुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें