फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की दुकान खुलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांवड़ मार्ग से कुछ दूरी पर खुली मीट की दुकानों का मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानें बंद कराते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग के पास लगती हुई मीट की दुकानों को बंद किया गया है। मगर, कुछ जगह अभी भी मीट की दुकानें खुली है। शुक्रवार को मोहल्ला आजाद चौक में कांवड़ मार्ग से कुछ दूरी पर मीट की दुकानें खुली हुई थी और मुर्गा काटा जा रहा था। इसकी सूचना पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हंगामा कर दिया और मीट की दुकानें बंद कराने की मांग की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहल्ला तैमूरशाह निवासी खालिद और इलियास का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें