फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मीट और अंडे की दुकानों पर नोटिस किए चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। चौकी प्रभारी ने मेन बाजार में मीट और अंडे की दुकानों और होटलों को कांवड़ यात्रा के दौरान बंद करने के संबंध में नोटिस चस्पा किए। चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ बाजार में पैदल गश्त किया और बाजार में आने वाली सभी मीट की दुकानों पर नोटिस को चस्पा किया। इस दौरान कन्फैक्शनरी एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर बिकने वाले अंडे आदि पदार्थों को भी बंद करा दिया गया। इसके अलावा एसडीएम के आदेश पर अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल की बिक्री करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके तेल को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें