फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंधमारी कर नगदी और सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के टेलीकॉम सेंटर पर चोरों ने सेंधमारी कर नगदी और सामान चोरी कर लिया है।
विज्ञापन

जलालाबाद के गंगोह रोड मार्केट में अरुण टेलीकॉम सेंटर है। शुक्रवार रात चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुकान से ग्राहकों के 14 मोबाइल और गल्ले से 21 हजार रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार अरुण द्वारा चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कस्बे के दिल्ली रोड पर कस्बे के मोहल्ला हरिनगर निवासी अनिल पुत्र मांगेराम की डायनमा, एल्टीनेटर आदि की मरम्मत की दुकान है। ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकान के अंदर से डायनमा व दो एल्टीनेटर को बैग में रख लिया और मौका पाकर निकल लिया। जिसको अन्य ग्राहकों ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो सामान बरामद हुआ। पूछने पर उसने अपना नाम अमित पुत्र प्रकाश यारपुर का निवासी बताया। जिसको पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें