फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन।
कस्बा थानाभवन के चौक बाजार स्थित हनुमान मंदिर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है। वारदात में शामिल एक आरोपी फरार है।
22 जून को थानाभवन के चौक बाजार स्थित शिव-हनुमान मंदिर में नकब लगाकर मूर्तियों के शीशे तोड़कर नकदी, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। वहीं, शनिवार सुबह थानाध्यक्ष कृष्णकुमार, एसआई धर्मेंद्र सिंह, आज्ञाराम, कांस्टेबल अमित कुमार, विष्णुदत्त की टीम को ऊन मार्ग पर तीन युवक ई-रिक्शा से जाते हुए दिखाई दिए। पीछा करके आरोपी महताब पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला रैत्ती, शाहरुख पुत्र सलीम निवासी बंदागढ रैत्ती व उस्मान पुत्र सुलेमान निवासी मोहल्ला सैय्यादान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों के पास से शामली से चोरी करके लाई गई ई रिक्शा बरामद हुई। इसके बाद पूछताछ की तो युवकों ने हनुमान मंदिर चोरी की घटना को भी कबूल लिया। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से चोरी हुआ कलश, 507 रुपये की नकदी व अन्य सामान बरामद कर लिया। साथ ही उनके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने चौथे साथी आशु लुहार पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला हाफिजदोस्त का नाम भी बताया। तीनों आरोपियों को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। जबकि चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की लत के कारण की चोरियां
नशे की लत युवाओं को दीमक की तरह जकड़ती जा रही है। नशे की लत के कारण ही युवा अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। हनुमान मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपियों की कहानी भी नशे से जुड़ी है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार आरोपी महताब, शाहरुख, उस्मान और फरार आरोपी आशु लुहार को नशे की लत लगी हुई है। पहले यह लोग घर से पैसे लेकर अपनी इस लत को पूरा करते थे, लेकिन अब इन्होंने चोरी का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें