झिंझाना।
शनिवार रात थाना पुलिस ने करनाल हाइवे स्थित गांव टपराना के निकट ईदगाह के पास बाइक लेकर खड़े दो युवकों से तलाशी में दोनों से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया की पकड़े गए युवक दानिश व आजम निवासी गांव टपराना है। दोनों से एक बाइक व स्मैक बरामद कर बाइक को सीज कर दोनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।