कैराना।
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह कस्बा के एक प्राईवेट स्कूल में अध्यापिका है। सोमवार रात करीब सात बजे उसका आठ वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था, तभी पड़ोसी बच्चों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने वह मौके पर पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद विपक्षी ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब वह अपने घर पहुंची, तो कुछ ही देर बाद वहां आकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए उसके कपडे़ फाड़ दिए गए। पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।