कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर ई-रिक्शा पलटने पर दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
रविवार सुबह कांधला देहात निवासी शकुलत पत्नी यामीन अपने तीन बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी में गई थी। शाम को करीब सात बजे कांधला आने के बाद ई रिक्शा से घर लौट रही थी। जैसे ही बुढ़ाना बस स्टैंड से महिला ई-रिक्शा से रवाना हुई कुछ दूर चलने के बाद ई रिक्शा पलट गई। शकुलत और उसके बच्चे रिक्शा के नीचे दब गए। चीख पुकार होने के बाद लोग इकट्ठा हो गए। ई रिक्शा के नीचे दबी शकुलत और उसके बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आसमा की मौत हो गई। कुछ लोगों ने वहां पर ई रिक्शा चालक की गलती बताते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया और महिला के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया। इसके बाद बालिका का शव लेकर लौट गए।ं