कैराना।
बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे कोतवाली पुलिस यमुना पुल पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आए बाइक सवार युवक को रोक कर कागज देखने को कहा। जिस पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजन पुत्र सुंदर निवासी बागवाली कॉलोनी सनौली हरियाणा बताया। बाद में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। उधर, कैराना में अपनी भाभी के साथ झगड़ा व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गांव बुच्चाखेड़ी निवासी संजय को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।