फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कस्बे के मेन बाजार में छात्रों के दो गुटों में जमकर डंडे और बेल्टें चली। जिसमें कई छात्र घायल हो गए। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। व्यापारियों की ओर से तुरंत सूचना देने के बावजूद काफी देर बाद दरोगा दिग्विजय यादव ने मौके पर पहुंचे। जब तक छात्र फरार हो चुके थे। गन्ना विकास मंत्री के पीआरओ नरेंद्र त्यागी और भाजपा नेता नरेंद्र सैनी ने थाने पहुंचकर नगर में पुलिस की इस नाकाफी व्यवस्था पर रोष प्रकट किया। छात्रों के खुले आम हुए संघर्ष पर विहिप जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने कहा कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौक बाजार में स्थापित की गई पुलिस चौकी कई वर्षों वीरान पड़ी है। नगर में दो दरोगा, दीवान और सिपाही की तैनाती के बावजूद नगर के बाजारों और अन्य क्षेत्र में पुलिस की कोई आमद न होने से कानून का राज लगभग समाप्त हो चला है। थाने में मौजूद इंस्पेक्टर दिग्विजय यादव ने भाजपा नेताओं को नगर में पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें