घर में घुसकर महिला से कुंडल छीने
थानाभवन (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव मोरमाजरा निवासी सुमन पुत्री इंद्रपाल (चौकीदार) ने थाना थानाभवन पर तहरीर देकर बताया कि उनके घर में रात करीब ढाई बजे कई लोग दीवार फांदकर घुस गए। घर में सो रही उनकी मां महेंद्री से सोने के कुंडल झपट्टा मारकर छीन लिए। शोर मचाया तो आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए। इस कारण मां के कान भी फट गए। सुमन ने दोपहर को अपनी मां के साथ थाने पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर ले कर जांच प्रारंभ कर दी है।